Skip to content

Latest commit

 

History

History
398 lines (281 loc) · 12.8 KB

reference-events.md

File metadata and controls

398 lines (281 loc) · 12.8 KB
id title permalink layout category
events
SyntheticEvent
docs/events.html
docs
Reference

यह निर्देशिका SyntheticEvent आवरण को निर्देशित करता है जो React इवेंट सिस्टम का एक हिस्सा है। अधिक जानने के लिए Handling Events गाइड देखें।

ओवरव्यू {#overview}

आपके ईवेंट हैंडलर को SyntheticEvent के उदाहरण के तौर पर, ब्राउज़र के नेटिव ईवेंट के चारों ओर एक क्रॉस-ब्राउज़र रैपर दिया जाएगा। यह ब्राउज़र के नेटिव ईवेंट के समान है, जिसमें stopPropagation() और preventDefault() शामिल हैं, पर यह इवेंट्स सभी ब्राउज़रों में समान रूप से काम करते हैं।

यदि किसी कारण से आप पाते हैं कि आपको अंतर्निहित ब्राउज़र इवेंट की आवश्यकता है, तो इसे प्राप्त करने के लिए nativeEvent एट्रिब्यूट का उपयोग करें। प्रत्येक SyntheticEvent ऑब्जेक्ट में निम्न विशेषताएँ होती हैं।

boolean bubbles
boolean cancelable
DOMEventTarget currentTarget
boolean defaultPrevented
number eventPhase
boolean isTrusted
DOMEvent nativeEvent
void preventDefault()
boolean isDefaultPrevented()
void stopPropagation()
boolean isPropagationStopped()
void persist()
DOMEventTarget target
number timeStamp
string type

ध्यान दें:

v0.14 से, किसी इवेंट हैंडलर द्वारा false लौटाने पर event propagation नहीं रुकेगा। इसके बजाय, e.stopPropagation() या e.preventDefault() को ज़रूरत के अनुसार मैन्युअल रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।

इवेंट इकट्ठा करना {#event-pooling}

SyntheticEvent को इकट्ठा किया जाता है। इसका मतलब यह है कि SyntheticEvent ऑब्जेक्ट का पुन: उपयोग किया जाएगा और ईवेंट कॉलबैक लागू होने के बाद सभी प्रॉपर्टीज को nullify कर दिया जाता है। यह परफॉरमेंस कारणों से है। जैसे की, हम ईवेंट को asynchronous तरीके से एक्सेस नहीं कर सकते हैं।

function onClick(event) {
  console.log(event); // => nullified object.
  console.log(event.type); // => "click"
  const eventType = event.type; // => "click"

  setTimeout(function() {
    console.log(event.type); // => null
    console.log(eventType); // => "click"
  }, 0);

  // Won't work. this.state.clickEvent will only contain null values.
  this.setState({clickEvent: event});

  // You can still export event properties.
  this.setState({eventType: event.type});
}

ध्यान दें:

यदि आप asynchronous तरीके से इवेंट के प्रॉपर्टीज का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको इवेंट पर event.persist() को कॉल करना चाहिए, जो पूल से सिंथेटिक इवेंट को हटा देगा और यूजर कोड द्वारा इवेंट के रेफरेन्सेस को बनाये रखेगा।

समर्थित इवेंट्स {#supported-events}

React इवेंट्स को सामान्य बनाता है, ताकि उनके विभिन्न ब्राउज़रों में सुसंगत गुण हों।

नीचे दिए गए इवेंट हैंडलर्स को bubbling फेज में एक इवेंट द्वारा ट्रिगर किया गया है। कैप्चर फेज में कोई ईवेंट हैंडलर रजिस्टर करने के लिए, ईवेंट नाम में Capture जोड़ें, उदाहरण के लिए, onClick का उपयोग करने के बजाय, कैप्चर फेज में click इवेंट को संभालने के लिए onClickCapture का उपयोग होता है।


संदर्भ {#reference}

क्लिपबोर्ड इवेंट्स {#clipboard-events}

इवेंट्स के नाम:

onCopy onCut onPaste

प्रॉपर्टीज:

DOMDataTransfer clipboardData

कम्पोजीशन इवेंट्स {#composition-events}

इवेंट्स के नाम:

onCompositionEnd onCompositionStart onCompositionUpdate

प्रॉपर्टीज:

string data

कीबोर्ड इवेंट्स {#keyboard-events}

इवेंट्स के नाम:

onKeyDown onKeyPress onKeyUp

प्रॉपर्टीज:

boolean altKey
number charCode
boolean ctrlKey
boolean getModifierState(key)
string key
number keyCode
string locale
number location
boolean metaKey
boolean repeat
boolean shiftKey
number which

key प्रॉपर्टी, DOM Level 3 Events spec में प्रलेखित किसी भी वैल्यू को ले सकती है।


फोकस इवेंट्स {#focus-events}

इवेंट्स के नाम:

onFocus onBlur

ये फ़ोकस इवेंट React DOM में सभी एलिमेंट्स पर काम करते हैं, न कि केवल फार्म एलिमेंट्स पर।

प्रॉपर्टीज:

DOMEventTarget relatedTarget

फार्म इवेंट्स {#form-events}

इवेंट्स के नाम:

onChange onInput onInvalid onReset onSubmit 

onChange ईवेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए फॉर्म्स देखें।

सामान्य इवेंट्स {#generic-events}

इवेंट्स के नाम:

onError onLoad

माउस इवेंट्स {#mouse-events}

इवेंट्स के नाम:

onClick onContextMenu onDoubleClick onDrag onDragEnd onDragEnter onDragExit
onDragLeave onDragOver onDragStart onDrop onMouseDown onMouseEnter onMouseLeave
onMouseMove onMouseOut onMouseOver onMouseUp

onMouseEnter और onMouseLeave इवेंट्स, साधारण बब्बलीन्ग के बजाय एलिमेंट के छोड़े जाने से दर्ज किये जाने पर प्रचारित होते हैं और इनमें कैप्चर फेज नहीं होता है।

प्रॉपर्टीज:

boolean altKey
number button
number buttons
number clientX
number clientY
boolean ctrlKey
boolean getModifierState(key)
boolean metaKey
number pageX
number pageY
DOMEventTarget relatedTarget
number screenX
number screenY
boolean shiftKey

पॉइंटर इवेंट्स {#pointer-events}

इवेंट्स के नाम:

onPointerDown onPointerMove onPointerUp onPointerCancel onGotPointerCapture
onLostPointerCapture onPointerEnter onPointerLeave onPointerOver onPointerOut

onMouseEnter और onMouseLeave इवेंट्स, साधारण बब्बलीन्ग के बजाय एलिमेंट के छोड़े जाने से दर्ज किये जाने पर प्रचारित होते हैं और इनमें कैप्चर फेज नहीं होता है।

प्रॉपर्टीज:

जैसा कि W3 विनिर्देश में परिभाषित किया गया है, पॉइंटर इवेंट्स निम्नलिखित गुणों के साथ माउस इवेंट्स का विस्तार करते हैं:

number pointerId
number width
number height
number pressure
number tangentialPressure
number tiltX
number tiltY
number twist
string pointerType
boolean isPrimary

क्रॉस-ब्राउज़र समर्थन पर एक नोट:

पॉइंटर ईवेंट्स अभी तक हर ब्राउज़र में समर्थित नहीं हैं (इस लेख को लिखने के समय, समर्थित ब्राउज़र में Chrome, Firefox, Edge और Internet Explorer शामिल हैं। react-dom के बंडल आकार में काफी वृद्धि न हो इसलिए React जानबूझकर अन्य ब्राउज़रों के लिए पॉलीफिल समर्थन नहीं करता।

यदि आपके एप्लिकेशन को पॉइंटर इवेंट्स की आवश्यकता है, तो हम थर्ड पार्टी पॉइंटर इवेंट पॉलीफिल जोड़ने की सलाह देते हैं।


चयन इवेंट्स {#selection-events}

इवेंट्स के नाम:

onSelect

टच इवेंट्स {#touch-events}

इवेंट्स के नाम:

onTouchCancel onTouchEnd onTouchMove onTouchStart

प्रॉपर्टीज:

boolean altKey
DOMTouchList changedTouches
boolean ctrlKey
boolean getModifierState(key)
boolean metaKey
boolean shiftKey
DOMTouchList targetTouches
DOMTouchList touches

UI इवेंट्स {#ui-events}

इवेंट्स के नाम:

onScroll

प्रॉपर्टीज:

number detail
DOMAbstractView view

व्हील इवेंट्स {#wheel-events}

इवेंट्स के नाम:

onWheel

प्रॉपर्टीज:

number deltaMode
number deltaX
number deltaY
number deltaZ

मीडिया इवेंट्स {#media-events}

इवेंट्स के नाम:

onAbort onCanPlay onCanPlayThrough onDurationChange onEmptied onEncrypted
onEnded onError onLoadedData onLoadedMetadata onLoadStart onPause onPlay
onPlaying onProgress onRateChange onSeeked onSeeking onStalled onSuspend
onTimeUpdate onVolumeChange onWaiting

इमेज इवेंट्स {#image-events}

इवेंट्स के नाम:

onLoad onError

एनीमेशन इवेंट्स {#animation-events}

इवेंट्स के नाम:

onAnimationStart onAnimationEnd onAnimationIteration

प्रॉपर्टीज:

string animationName
string pseudoElement
float elapsedTime

ट्रांज़िशन इवेंट्स {#transition-events}

इवेंट्स के नाम:

onTransitionEnd

प्रॉपर्टीज:

string propertyName
string pseudoElement
float elapsedTime

अन्य इवेंट्स {#other-events}

इवेंट्स के नाम:

onToggle